Posts

मेजा में नहीं हटा अतिक्रमण।

 मेजा, प्रयागराज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉ नानक सरन के द्वारा सीएचसी रामनगर का औचक निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओपीडी, टेलीमेडिसिन, फैमिली वेलफेयर काउंसलर के द्वारा की गई काउंसिलिंग, अर्श काउंसलर के द्वारा किये जा रहे कार्य, लेबर रूम सहित चिकित्सालय की सफाई, चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति आदि की समीक्षा सीएमओ द्वारा किया गया। वहीं अर्श काउंसलर मनोज कुमार के कमरे में गंदगी पाए जाने एवं फील्ड विजिट नही किए जाने के कारण अधीक्षक से इसको कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा वेतन काटने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालय में संचालित टेलीमेडिसिन सेवा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर इस सेवा के लाभ से आम जनता में लोकप्रिय बनाने का निर्देश चअधीक्षक को दिया। उन्होंने ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से अवकाश स्वीकृत करने का निर्देश दिया। उक्त निर्देश का पालन न करने पर संबंधित अधीक्षक की जबाबदेही सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा लेबर रूम एवं चिकित्सालय की साफ...